काठगोदाम से भटकते हुए काफलीखान पहुंच गया था नाबालिग बालक, अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या की डायल 112 मोबाइल टीम ने परिजनों का पता लगाकर किया सकुशल सुपुर्द।

अल्मोड़ा। दिनांक 17.09.2024 की रात्रि में डायल 112 मोबाइल को सूचना मिली कि काफलीखान में एक नाबालिग बालक भटक रहा है। सूचना पर थाना दन्या की डायल 112 मोबाइल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालक से जानकारी ली गई तो उसने अपना नाम अंशु कुमार उम्र 14 वर्ष निवासी काठगोदाम नैनीताल बताया और काठगोदाम से वाहनों में लिफ्ट लेकर भटकते हुए काफलीखान पहुंचना बताया। बालक द्वारा बताए गए संपर्क नंबर पर परिजनों से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि वह बालक के गुम हो जाने से काफी परेशान हो गये थे, काफी खोजबीन भी की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि अभी आ पाना संभव नहीं है, डसीली दन्या में उनके रिश्तेदार बालक के मौसा जी रहते है, आप बालक को उनके सुपुर्द कर दें। पुलिस टीम ने नाबालिग बालक को सकुशल उसके मौसा जी के सुपुर्द किया और काउंसलिंग कर आवश्यक हिदायत भी दी गई। परिजनों व नाबालिग के मौसाजी ने पुलिस के मानवीय कार्य हेतु उनकी प्रशंसा की।

थाना दन्या पुलिस टीम में –
1- हेड कानि. श्री संजय कापड़ी
2- कानि. दीपक बिष्ट रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *