ऑपरेशन मूलभूत सुविधाएँ अभियान के तहत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन रहा जारी।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे मुख्यालय में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी आंदोलन के तहत आमरण अनशन मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में आज मंगलवार को संजय नेगी और राजेन्द्र सिंह आमरण अनशन पर बैठे, जबकि क्रमिक अनशन में मुन्नी देवी, जगत सिंह, गंगा देवी, तुलसी देवी, नरेंद्र रावत, पुष्पा देवी, दीपा बंगारी और धना देवी शामिल रहे।
अनशनकारियों का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक किसी ठोस पहल का इंतज़ार बना हुआ है।
मुख्य मांगें:
● शिक्षा से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाए।
● स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाए।
● निराश्रित गोवंश को वित्तपोषित गौशाला में तत्काल शिफ्ट किया जाए।
● नई गौशाला निर्माण तक अस्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
आंदोलन के समर्थन में ललित बिष्ट, राकेश बिष्ट, बीडीसी जितेन्द्र रजवार, दिगम्बर धौलाखंडी, सुनील टम्टा (अध्यक्ष, धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति), पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा रमण उप्रेती, प्रकाश जुयाल, देवकी देवी, मनोहरी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रही।
समर्थकों ने सरकार की उदासीनता पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की।
आंदोलनकारियों ने घोषणा की, कि 27 तारीख को आक्रोश रैली निकाली जाएगी, जिसके तहत निराश्रित गोवंश को तहसीलदार कार्यालय में बांधा जाएगा।



