परिजनों से बिछड़ी मासूम के उदास चेहरे पर चौखुटिया पुलिस ने लौटाई मुस्कान।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आज शुक्रवार को डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि एक 06 वर्षीय बालिका, जो अपना नाम-पता नहीं बता पा रही थी, ग्राम बाखली, कोतवाली चौखुटिया के पास अकेली खड़ी है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद एवं होमगार्ड जवान संजय किरौला द्वारा मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई तथा बालिका के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
इसके पश्चात बालिका के परिजनों (चाचा) को बुलाकर मासूम को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
बालिका के परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




















