एसएसपी अल्मोड़ा के निकट निर्देशन/पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने भतरौंजखान क्षेत्र में हुई गौवंश को काटने की घटना का किया पर्दाफाश, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, गौवंश को काटने में प्रयुक्त हथियार व पिकप हुई बरामद।
अल्मोड़ा। दिनांक 03/05/2024 को थाना भतरौंजखान को सूचना मिली कि रिची और मोहनरी रोड पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गौवंश के सिर, पैर व पेट के अन्दरुनी भाग काटकर फेंके है, जिस पर एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में भतरौंजखान थाने में एफआईआर नं. 20/2024 धारा 3/5/11 (1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई थी।
श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिफ्तारी के लिए सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये गए। एसएसपी महोदय द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया गया, थाना भतरौंजखान/आस-पास के थानों के पुलिस बल/जनपद पुलिस, एसओजी, एलआईयू व सर्विलांस टीमों को एक्टिव किया गया। घटना के खुलासे के लिए गठित टीमों से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही थी। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए दिनांक 05.05.2024 को ब्लाइंड केस का सफल अनावरण किया गया।
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद लगातार तीन दिनो से भतरौंजखान क्षेत्र में मौजूद थे और टीमो को गाईड कर रहे थे। सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भतरौंजखान श्री मदन मोहन जोशी, एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला व पुलिस टीम द्वारा दिन-रात लगातार सुरागरसी-पतारसी व सूचनाओं का संकलन करते हुए अभियुक्तों के बारे में जानकारी जुटायी गयी। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों से दिनांक 05.05.2024 को 3 तीन अभियुक्त (सलीम, इसराइल व इमरान) को कस्बा भतरौंजखान पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी व आज सोमवार को विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त हरी सिंह कड़ाकोटी उर्फ हरदा को रामनगर रोड भतरौंजखान से गिरफ्तार किया गया।
पुरस्कार –
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामलें का खुलासा व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन के लिए 5000/- रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम –
1- सलीम उम्र 47 वर्ष पुत्र जमील निवासी नरपतनगर थाना स्वार, रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम बधाण, भतरौंजखान जिला अल्मोड़ा
2- इसराइल उम्र 40 वर्ष पुत्र खलील निवासी दड़ियाल थाना टाण्डा, रामपुर उत्तर प्रदेश
3- इमरान उम्र 23 वर्ष पुत्र कयूम निवासी मुड़ियाकला थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर
4- हरी सिंह कड़ाकोटी उर्फ हरदा उम्र 54 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी सूणी, भतरौंजखान जिला अल्मोड़ा
बरामदगी में –
2 कुल्हाड़ी, 4 छुरिया, 1 अदद नुकीलीनुमा लोहे की रोड, धार लगाने वाला पत्थर, 2 रस्से, सीजशुदा वाहन UK04CA0628 पिकप
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में –
1- उ.नि. सुनील कुमार
2- अपर उ.नि. करतार सिंह
3- हे.कानि. आनन्द त्रिपाठी
4- हे.कानि. रविन्द्र सिंह चीमा
5- हे.कानि. अवधेश कुमार
एसओजी/सर्विलांस टीम –
1- उ.नि. कुन्दन सिंह रौतेला प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा
2- कानि. राकेश भट्ट
टीम संख्या – 1
1- उ.नि. राहुल राठी थानाध्यक्ष देघाट
2- उ.नि. जसविन्द सिंह थानाध्यक्ष चौखुटिया
3- हे.कानि. मो. शाहिद थाना देघाट
4- हे.कानि. मनोज कोहली चौखुटिया
5- कानि. नीरज बिष्ट थाना देघाट
6- कानि. दीवान बोरा एसओजी
टीम संख्या – 2
1- उ.नि. अवनीश कुमार थानाध्यक्ष द्वाराहाट
2- उ.नि. कमाल हसन कोतवाली रानीखेत
3- हे.कानि. संजू कुमार थाना सल्ट
4- कानि. मो. यामिन एसओजी अल्मोड़ा
टीम संख्या – 3
1- उ.नि. मदन मोहन जोशी थानाध्यक्ष भतरौंजखान
2- उ.नि. अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट
3- उ.नि. गंगा राम थाना भतरौंजखान
4- हे.कानि. नीरज पाल थाना भतरौंजखान शामिल रहे।



