मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति चयन परीक्षा की बच्चों की तैयारी का हुआ समापन।

भिकियासैंण। नवाचारी शिक्षक कृपाल सिंह शीला द्वारा 31 जुलाई से 7 अगस्त तक जूनियर स्तर कक्षा 6 व माध्यमिक स्तर कक्षा 9 के 17 बच्चों को मा. मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति प्रोत्साहन चयन परीक्षा की तैयारी में प्रतिदिन शाम को अतिरिक्त क्लास लगाकर सहयोग प्रदान किया गया। मा. मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति जूनियर एवं माध्यमिक स्तर चयन परीक्षा तैयारी के अष्टम दिवस पर जूनियर स्तर से कक्षा 6 व माध्यमिक स्तर से कक्षा 9 के बच्चों की तैयारी पूर्ण हुई।

इस परीक्षा की तैयारी के लिए जूनियर स्तर से पल्लवी, मोनिका, चित्रा, दिव्या, चेतना, अभिनव, विनय, अंशिका, याशिका व माध्यमिक स्तर से शिवानी, रेशमी, गरिमा, राधिका, पारुल रावत, माही कड़ाकोटी, दिव्यांशी जोशी की उपस्थिति रही। चयन परीक्षा तैयारी के समापन अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नन्दकिशोर उप्रेती व अभिभावक रामदत्त उप्रेती द्वारा बच्चों को परीक्षा में सफल होने के लिए अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। इस परीक्षा की तैयारी में बच्चों को सहयोग कर रहे नवाचारी शिक्षक कृपाल सिंह शीला द्वारा मार्गनिर्देशन, प्रोत्साहन व सहयोग के लिए खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी, सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापक नन्दकिशोर उप्रेती व सभी अभिभावकों व सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *