राजकीय इन्टर कॉलेज भूमियाधार के प्रभारी प्रधानाचार्य विगत वर्ष से चला रहे है अनूठी पहल।

भूमियाधार/नैनीताल। प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधर (नैनीताल) के त्रिभुवन अग्रगामी के द्वारा विद्यालय में विगत वर्षों से अनूठी पहल को छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए चलाने का काम किया जा रहा है, जिसमें प्रमुखता से “अग्रगामी चित्रकला, पेंटिंग, लेखन कला एवं वाद्य यंत्र वादन पखवाड़ा विशेष दक्षता कार्यशाला” के बैनर तले आज बुधवार से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन अनवरत किया गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा है कि विद्यालय के अन्य शिक्षकों कर्मचारियों ने मुझे बहुत सहयोग प्रदान किया है। छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए जहां विद्यालय वर्ष भर प्रयास करते हैं, लेकिन पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। इस समय जीरो महीना चलता है। 1 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होती है, लेकिन विद्यालय में व्यक्तित्व विकास के लिए हमने तत्काल छात्रों के हुनर को तलाशने का प्रयास प्रतिवर्ष किया है। छात्रों के उत्तरोत्तर प्रतिभा को निखरने के लिए यह सुनहरा अवसर सभी विद्यालयों को मिला है, जहां बोर्ड का सेंटर नहीं है। हमारा विद्यालय भी उनमें से एक है। इसलिए हमने एक विशेष कार्य योजना बनाई है, जिसका क्रियान्वयन आज से शुरु हो चुका है।

मेरा प्रयास और आग्रह सभी छात्र – छात्राओं से है कि जो घर पर हैं, वे शीघ्र स्कूल में आकर हमारे कार्यशाला में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएं, जहां गृह परीक्षाओं से थक व ऊब करके सभी छात्र घर पर आराम कर रहे हैं, वहीं विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व विकास के लिए स्कूल में एक कदम बढ़ाए और हम आपको गारंटी देते हैं कि कार्यशाला का अवश्य ही आपको बहुत लाभ होगा, और एक रोचक माहौल देकर आपके व्यक्तित्व का विकास अवश्य करेंगे।

इस अनूठी पहल में सहयोग देने वाले अध्यापकों में सर्वश्री प्रकाश चंद्र आर्य प्रवक्ता गणित, जीव विज्ञान प्रवक्ता हरीश कुमार पंचवाल, हेमचंद जोशी प्रवक्ता अंग्रेजी, सुरेश उप्रेती, दीप्ति जोशी, दान सिंह बिष्ट, प्रयाग दत सोराडी, पूरन चंद्र, जितेंद्र पाठक, हरीश बोरा आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *