पुलिस के थाना सल्ट टीम ने पिकप से गांजा तस्करी कर रहे 2 तस्करों को दबोचा, लगभग 3 लाख कीमत का 11 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पीचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कूपी रोड तिराहे से 500 मीटर आगे पिकप संख्या UK19CA1302 में सवार भंवर पाल और शाहिद अली के कब्जे से 2 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई व कार को सीज किया गया। अभियुक्त गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहा था। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की जा रही है, प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

बरामदगी में –
अभियुक्त के कब्जे से कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

कीमत –
2,99,875/- रुपये है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
1- भंवर पाल सिंह उम्र18 वर्ष पुत्र ओमवीर सिंह निवासी चिल्किया, रामनगर, नैनीताल।
2- शाहिद अली उम्र 19 वर्ष पुत्र रियासत अली निवासी चोरपानी, रामनगर नैनीताल।

पुलिस टीम में –
1- उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी थानाध्यक्ष सल्ट
2- अपर उ.नि. लखविंदर सिंह
3- हेड कांस्टेबल संजू कुमार
4- हेड कांस्टेबल कपिल कुमार
5- हेड कांस्टेबल चन्द्रपाल सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *