राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में रंगारंग कार्यक्रम के साथ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर आज बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया है। इस समापन समारोह में शिविरार्थियों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं झोड़ा प्रस्तुत किया गया।

समापन समारोह का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. रजनी शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया, तत्पश्चात सहायक प्राध्यापक डॉ. इला बिष्ट द्वारा पुष्प गुच्छ तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर तथा स्वयंसेवी ज्योति द्वारा बैज अलंकरण कर उनका स्वागत किया गया। स्वागत क्रम में अतिथियों का स्वयंसेवियों द्वारा बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवी उमा एवं उसकी टीम के द्वारा सरस्वती वंदना व कंचना एवं उसकी टीम के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर लक्ष्यगीत गायन किया।

इस समारोह में दीपक कुमार एवं उसकी टीम ने कुमाऊँनी लोक गीत व गीता व गीतांजली व उनकी टीम ने लोक नृत्य व झोड़ा गायन की सुन्दर प्रस्तुति की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का सिलसिला समाप्त होने के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की, व प्रभारी प्राचार्य द्वारा शिविर की सराहना की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रजनी शर्मा ने स्वयंसेवियों को शिविर में सीखी गई बातों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।

तत्पश्चात शिविर के उत्कृष्ट स्वयंसेवी के रुप में नितिन बिष्ट (छात्र वर्ग) एवं ज्योति (छात्रा वर्ग) की औपचारिक घोषणा की गयी एवं उन्हें पुरस्कृत किया, वही अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत करने के पश्चात शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कार प्रदान कर भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा समापन समारोह में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में स्वयंसेवियों द्वारा भी शिविर में बिताये गये लम्हों का अनुभव साझा किया गया। इस मौके पर डॉ. इला बिष्ट, डॉ. साबिर हुसैन, महेश बलोदी, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, पूरन सिंह जलाल, श्याम सुंदर व समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी ने किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *