राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार के प्रकोष्ठ – राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार के प्रकोष्ठ – राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे श्री हरि गोपाला बारात घर में प्रारम्भ हुआ l शिविर का उद्घाटन शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित अर्जुन बिष्ट (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खेड़ा), निखिल सुनाल (उपमंत्री शिक्षक अभिभावक संघ), अभिजीत सिंह बिष्ट (प्रबंधक श्री हरि गोपाल बारात घर), उदित भट्ट (मीडिया रिपोर्टर) एवं बहादुर सिंह बिष्ट (मंत्री शिक्षक अभिभावक संघ) द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागतगीत एवं लक्ष्यगीत के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एन.एस.एस. की पाँचो इकाइयों के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वयंसेवियों द्वारा ग्राम किशनपुर चौराहा में स्वछता कार्यक्रम, भाषण, स्वरचित कविता, उत्तराखंड लोकगीत एवं पर्यावरण से संबंधित गतिविधियां प्रस्तुत की गई। प्राचार्य द्वारा एन.एस.एस. के सभी स्वयंसेवियों को अपना आशीर्वचन देते हुए सात दिवसीय विषेश शिविर के सुचारु संचालन हेतु हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपना योगदान देने की बात कही गई।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अर्जुन बिष्ट एवं उदित भट्ट द्वारा समाज के प्रति स्वयंसेवियों के उनके उत्तरदायित्व एवं सामाजिक चेतना के बारे में विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी द्वारा संपूर्ण सप्त दिवसीय शिविर की रुपरेखा प्रस्तुत की गई l सहायक कार्यक्रम अधिकारी गौरव जोशी द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर किरन जोशी ने उपस्थित सभी स्वयंसेवियों को शिविर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के संचालन में शिक्षणेत्तर कर्मचारी नरेंद्र सिंह मर्तोलिया, अशोक कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








