राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन।
मालधनचौड़। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवीपुरा में हुआ। विशेष शिविर दिनाँक 13 जनवरी से दिनांक 19 जनवरी 2025 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के विशेष शिविर में मुख्य अतिथि माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री हरीश दफोटी विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो. बी. एम. पाण्डेय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग पिथौरागढ़, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो. संजय कुमार राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री जय प्रकाश मालधनचौड़ एवं पूर्व एनएसएस प्रभारी डॉ. मनोज कुमार आदि को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. के. निश्छल ने बैच लगाकर शिविर में स्वागत किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, जनप्रतिनिधि और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. जी. सी. पंत ने किया और स्वयंसेवियों द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि हरीश दफोटी ने स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से अगले सात दिनों तक आपको नैतिक शिक्षा का ज्ञान मिलेगा। इन सात दिनों में जीवन समाज की चीजों को सीखने का अवसर मिलेगा और जीवन में स्वयंसेवी के रुप में अपनी क्या भूमिका है, इससे भी समझने में मदद मिलेगी। वास्तव में राष्ट्रीय सेवा योजना से बहुआयामी व्यक्तित्व का निर्माण होता है। विशिष्ट अतिथि श्री जय प्रकाश ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी जन-जागरुकता अभियान अवश्य चलाएँ, क्योंकि नशे के कारण इस क्षेत्र में विशेषकर महिलाएँ अधिक चिंतित हैं।

विशिष्ट अतिथि प्राचार्य संजय कुमार ने स्वयंसेवियों को वोकेशनल विषय पर ध्यान देने को कहा, साथ ही नए विषय के ज्ञान से अवगत कराया गया और स्वयंसेवियों को रोजगारपरक कार्यक्रम से जुड़ने को कहा। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो. बी. एम. पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में स्वयंसेवियों को अपने अनुभव साझा किया और बताया लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एनएसएस में जो सिखाया जाएं उसे अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री शुभम ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब से सात दिन हमें ग्राम देवीपुरा में रहना है, अत: अनुशासन में रहकर हमने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को पूर्ण करना है, तभी इस शिविर का महत्व प्रकट होगा। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. के. निश्छल ने स्वयंसेवियों से लक्ष्य गीत गवाया तथा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण























