नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम को गाँव – गाँव तक पहुंचाने के लिए थानाध्यक्ष सल्ट ने ग्राम प्रहरियों के साथ की मीटिंग।
भिकियासैंण। थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक द्वारा क्षेत्र के लगभग 40 ग्राम प्रहरियों के साथ मीटिंग की गई।एसएसपी द्वारा नौजवानों को नशे के अंधकार से बचाने के लिए जो संदेश दिया गया है, उससे ग्राम प्रहरियों को अवगत कराते हुए नशे के विरुद्ध एसएसपी द्वारा चलाई जा रही मुहिम को गाँव – गाँव तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की गई।
साथ ही निर्देश दिए गए कि सभी ग्राम प्रहरियों से गाँव के बारें में जानकारी लेने, अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर उसकी सूचना तत्काल थाने में देने, गाँव में रंजिश, आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े आदि की सूचना देने, यदि कोई गाँव नशा सम्बन्धी सामग्री बेचता हो तो उसकी सूचना देने, गाँवों में नशे की खेती करने वालों की सूचना देने आदि के बारे में बताया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम प्रहरियों को साइबर, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों, नवीन कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर आदि की जानकारी देकर अपने-अपने क्षेत्र में भी लोगों को जागरुक करने हेतु बताया गया।



