कथा के चौथे दिन तालेश्वर में महापुराण कथा में आज सुनाई गई माता सती की कथा।
भिकियासैंण। कथा के चौथे दिन तालेश्वर में महापुराण कथा में आज प्रतिदिन की तरह सुबह से पूजा-अर्चना तथा व्यास पूजन के बाद कथा आरम्भ हुई। व्यास नन्दावल्लभ त्रिपाठी ने चौथे दिन की कथा में सती की कथा तथा दक्ष प्रजापति के यज्ञ में सती को आमंत्रण नहीं मिलने पर सती बिना निमंत्रण के शिव की अनुमति के बगैर अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में जाकर तथा अपमानित होने पर सती ने अपने शरीर को भष्म कर दिया।
इसकी सूचना पर शिव गणों द्वारा दक्ष के यज्ञ को तहस-नहस कर शिव द्वारा दक्ष का सिर काट दिया गया, तथा सती के शरीर के साथ तांडव तथा विष्णु द्वारा सती के शरीर को अपने चक्र द्वारा टुकड़ों में कर जहाँ-जहाँ सती के शरीर के अंग गिरे वहीं शक्ति पीठों के रुप में उनकी पूजा की कथा को विस्तार से बताया। कथा के पश्चात आरती प्रसाद वितरण व भण्डारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भजन दत्त पन्त, ख्याली राम पन्त, भैरव जोशी, दिनेश पपनोई, गिरीश पपनोई, लक्ष्मण सिंह, मोहन सिंह भण्डारी, लीलाधर जोशी, नारायण सिंह, खुशाल सिंह, चन्द्र मोहन शर्मा, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











