पुलिस टीम पर हमला करने वाले 04 आरोपियों को तल्लीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हुई कड़ी कार्रवाई।
तल्लीताल (नैनीताल)। दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को चौकी प्रभारी ज्योलिकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा ज्योलिकोट बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों एवं होटल स्टाफ के बीच विवाद की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ जिप्सी रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां खाने के बिल को लेकर होटल संचालक और पर्यटकों के मध्य विवाद चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा विवाद को शांत कराने का प्रयास किए जाने पर 04 व्यक्तियों द्वारा पुलिस के साथ गाली-गलौच की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से आधी भरी पानी की बोतल (मिल्टन) से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर दो बार वार किया। साथ ही एक होमगार्ड जवान के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया।
घटना की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजने तथा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा हमला करने वाले चारों व्यक्तियों —
1- दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा
2- मनोज पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा
3- त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा
4- प्रवीण चन्द मंसत पुत्र पूरन चन्द मंसत निवासी ग्राम खस्ता, थाना सल्ट
को गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण में थाना तल्लीताल में FIR संख्या 72/2025 धारा 109, 115(2), 121, 132, 221, 351(2), 351(3), 352 बीएनएस के अंतर्गत सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, लोक सेवक को कर्तव्य पालन से रोकने, आपराधिक हमला, मारपीट, गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल द्वारा स्वयं विवेचना ग्रहण करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर चारों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना को अक्षम्य बताते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में:
● थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल (विवेचक)
● उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा
● उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय
● हेड कांस्टेबल जीवन राम
● कांस्टेबल मलकीत कम्बोज
● कांस्टेबल परमजीत सिंह
● होमगार्ड गणेश भट्ट शामिल रहे।



