सवारियों की जान जोखिम में डाल, शराब के नशे में दौड़ा रहा टैक्सी कार चालक हुआ गिरफ्तार।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौंजखान की सतर्क चैकिंग से चालक कृपाल सिंह निवासी बासोट को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों, निरीक्षक यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को खतरनाक तरीके से नशे में वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिय गये हैं।
सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी द्वारा भिकियासैंण बाजार क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार HR55AM6209 को रोक कर चैक किया तो चालक कृपाल सिंह निवासी बासोट तहसील भिकियासैंण अल्मोड़ा शराब के नशे मे बिना डीएल वाहन चलाते हुए पाया गया। कार में 4-5 सवारियाँ भी बैठी हुई थी, जिन्हें अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया। चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।



