शहीदी दिवस के रुप में मनाई गई दसवीं पुण्यतिथि, बेतालघाट स्थित महाविद्यालय सभागार में हुआ कार्यक्रम।

बेतालघाट (नैनीताल)। शहीद खेम चंद्र डौर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में शहीद (सेना मेडल) खेम चंद्र डौर्बी की 10वीं पुण्यतिथि शहीदी दिवस के रुप में मनाई गई। शहीद को श्रद्धांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने जांबाज के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। शहीद के माता-पिता ने मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर तिलक लगाकर श्रदांजली अर्पित की। नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने शहीद स्मारक में शहीद की प्रतिमा स्थापित किए जाने को विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। बहुउद्देशीय शिविर में समस्याओं के समाधान के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

शुक्रवार को महाविद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने शहीद खेम चंद्र डौर्बी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद के पिता लीलाधर डौर्बी, माता भवानी देवी, भाई रंजन डोर्बी व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि पूरे देश को बलिदानी सपूत पर गर्व है। विधायक ने शहीद स्मारक में शहीद की प्रतिमा स्थापित किए जाने को दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता व पुर्व छात्र संघ महासचिव तारा भंडारी ने किया। पूर्व छात्र संघ सचिव तारा भंडारी ने विधायक से महाविधालय में B. A. में इतिहास विषय व भूगोल विषय और M. A. की क्लास चलाने के लिए पत्र दिया। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया है कि जल्दी महाविद्यालय में माननीय मुख्यमंत्री जी या उच्च शिक्षा मंत्री जी का कार्यक्रम लगाकर उस दिन घोषणा यहां पर होगी। शहीदी दिवस पर लगे बहुउद्देशीय शिविर में आस-पास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन आदि के मुद्दे उठाएं। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को तय समय पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। साफ कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग व जल जीवन मिशन के अधिकारियों की शिविर में गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि सूदूर गांवों से लोग शिविर में पहुंच गए पर अधिकारियों ने शहीदी दिवस पर लगे शिविर में पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयंती दीक्षित, तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, चंपा जलाल, प्रताप बोहरा, पंकज जोशी, हरीश पांडे, कीर्ति बल्लभ जोशी, अध्यक्ष छात्र संघ लक्ष्मी भंडारी, रितु तिवारी, कैलाश पंत, शेखर फुलारा, हरीश पांडे, कीर्तिबल्भ जोशी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *