राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग नैनीताल में देवभूमि उद्यमिता विकास 12 दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस का हुआ समापन।

कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग नैनीताल में देवभूमि उद्यमिता विकास 12 दिवसीय शिविर के तहत आज शिविर के तीसरे दिन श्री योगेश कुमार पांडे जिला उद्योग केंद्र के भूतपूर्व अधिकारी के द्वारा छात्र – छात्राओं को उद्यमिता विकास के तहत सारगर्भित व्याख्यान दिया गया।

उन्होंने बताया कि किस तरह से नवाचार के माध्यम से हम पुराने सामान को नए कलेवर में डालकर उसकी जगह बाजार में बना सकते हैं। उन्होंने उत्तराखंड की बिच्छू घास और पिरुल का उदाहरण देते हुए यह बताया कि किस तरह नवाचार के माध्यम से उद्यमिता के माध्यम से इन बेकार से सामानों का आज राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार भी एक व्यापक रुप ले चुका है। उन्होंने छात्र – छात्राओं से जोखिम उठाने की बात कही, खुद पर आत्मविश्वास खुद पर भरोसा और सदैव चरैवैती के नियम का पालन करते हुए आगे बढ़ने की बात कही।

सभी अतिथियों का आभार प्राचार्य प्रोफेसर नवीन भगत ने किया कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर बिंदिया राही सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ममता जोशी, भावना भंडारी, कमल, सौरभ, शिखा, यासमीत, हिमानी, रितिक सहित संपूर्ण महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *