डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत बारह दिवसीय ईडीपी कार्यक्रम 15 फरवरी 2025 से होगा शुरु।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत बारह दिवसीय ईडीपी कार्यक्रम का शुभारंभ 15 फरवरी 2025 से प्रारंभ हो रहा है। महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय युवा अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस कार्यक्रम से लाभ उठाएं। उक्त कार्यक्रम छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में उद्यमिता कौशल विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह जानकारी महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार द्वारा दी गई।



