राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में उद्यमिता विकास कार्यशाला के दो दिवसीय बूट कैंप का हुआ समापन।

बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता विकास योजना के 2 दिवसीय बूट कैंप का समापन हो गया है, जिसमें द्वितीय दिवस पर महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपने-अपने अनुभव और विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया।

उद्यमिता विकास योजना में निम्न विषय वस्तु पर जानकारी साझा की गई। अभिनव विचार को कैसे लाया जाएं, उद्यमिता का महत्व, कैसे एक सफल उद्यमी बन सकते है, व्यवसाय के बारे में जानकारी, वित्तीय प्रबंधन की जानकारी, डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, विज्ञापन, प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य व कार्यक्रम की नोडल डॉ. मुन्ना जोशी जी ने की तथा उन्होंने इस बूट कैंप कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

ईडीआईआई अहमदाबाद के समन्वयक विनय यादव ने बूट कैंप में प्रतिभागियों के साथ उद्यमिता से संबंधित कुछ क्रियाकलाप भी किए व जानकारी साझा करते हुए कहा कि भविष्य में इसका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा तथा उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन व सभी कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर बूट कैंप को अपने अनुभव साझा करते हुए रोचक व सीखने योग्य बताया। ईडीआईआई के मेंटर गिरधर बिष्ट ने बताया कि इस बूट कैंप से चयनित प्रतिभागियों का चयन 12 दिवसीय कार्यशाला के लिए किया जाएगा, जिसका आयोजन आगामी माह में महाविद्यालय में ही किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी पाठक ने किया तथा कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर लघु व कुटीर उद्योग करने वाले उद्यमियों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में निर्मित साह, डॉ. दीपक चंद्र, डॉ. दीपा जोशी, डॉ. शालिनी पाठक, डॉ. राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. पी. के. झा, डॉ. भगवती टम्टा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *