अल्मोड़ा में भारत ज्ञान विज्ञान समिति का दो दिवसीय जिला सम्मेलन हुआ सम्पन्न।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारत ज्ञान विज्ञान समिति, अल्मोड़ा का दो दिवसीय जिला सम्मेलन 21 और 22 सितंबर 2025 को शिक्षक भवन, राधा बंगारी सभागार, अल्मोड़ा में स्वर्गीय राधा बंगारी की स्मृति में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि एवं वक्तव्य:
● मुख्य अतिथि रतन सिंह बंगारी ने समिति के भावी क्रियाकलापों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
● राज्य अध्यक्ष विजय भट्ट ने कहा कि नई शिक्षा नीति बच्चों को सवाल पूछने के लिए पर्याप्त प्रोत्साहित नहीं करती। बच्चों को ‘क्या, क्यों और कैसे’ जैसे प्रश्न करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
● राज्य संयोजक, समता इकाई डॉ. उमा भट्ट ने कहा कि नई पंचायतीराज व्यवस्था में महिलाएं नेतृत्व के लिए आगे आ रही हैं।
● जिलाध्यक्ष डॉ. विजया ढौढ़ियाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला का ज्ञान कराना है।
● प्रांतीय अध्यक्ष, जनवादी महिला समिति एडवोकेट सुनीता पांडे ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के ह्रास के कारण आम जनता की बुनियादी जरुरतों और न्याय प्राप्ति में कई खामियां आई हैं, जिससे समता मूलक समाज की अवधारणा कमजोर हुई है।
अन्य वक्ता:
सम्मेलन में समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, जिला सचिव कृपाल सिंह शीला, उदय किरौला, अशोक कुमार पंत, नीरज पंत आदि ने भी अपने विचार रखे।
उपस्थिति:
सम्मेलन में डाइट के पूर्व प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा, सरकार की आली की प्रधान पारुल उप्रेती, अशोक पंत, नरेन्द्रपाल सिंह, दिनेश पांडे, गिरीश मठपाल, प्रकाश जोशी, रश्मि नैनवाल, दीप्ति जोशी, पूजा जोशी, धर्मा बंगारी, प्रियंका बिष्ट, सीमा बजेली, रश्मि पंत, चन्द्रकला वर्मा, भगवती गुसाई, धारा बल्लभ पांडे, पवन ठकुराठी, रमेश रावत सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों से समिति के सदस्य मौजूद रहे।
सम्मेलन की प्रमुख गतिविधियां:
● सांगठनिक सत्र से पूर्व जनस्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा की गई।
● उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में आई आपदाओं में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन रखा गया।
● समापन पर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई जिला कार्यकारिणी:
● संरक्षक: रतन सिंह बंगारी, पारुल उप्रेती
● अध्यक्ष: डॉ. विजया ढौढ़ियाल
● सचिव: कृपाल सिंह शीला
● कोषाध्यक्ष: अशोक कुमार पंत
● वरिष्ठ उपाध्यक्ष: प्रकाश जोशी, नरेंद्र पाल सिंह
● उपाध्यक्ष: गोपाल सिंह गैड़ा
● उप सचिव: दिनेश पांडे
● उप सचिव (महिला): सरस्वती आर्या
● महिला उपाध्यक्ष: चन्द्रकला वर्मा
● समता संयोजिका: भगवती गुसाई
● सदस्य: गिरीश मठपाल, प्रमोद तिवारी, नीरज पंत, उदय किरौला, भगवत सिंह बगडवाल, मनोज कुमार आर्या, अशोक पंत (हवालबाग), डॉ. पवनेश ठकुराठी, सोनू उप्रेती
● आमंत्रित सदस्य: शंकर दत्त भट्ट, चंद्रमणि भट्ट, सी. पी. जोशी, जगमोहन चोपता, रमेश रावत
● मीडिया प्रभारी: नीरज पंत, नरेन्द्रपाल सिंह
समापन:
दो दिवसीय सम्मेलन के अंत में भारत ज्ञान विज्ञान समिति, अल्मोड़ा के जिला सचिव कृपाल सिंह शीला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन और समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल








