नाट्य मंचन के साथ हुआ दो दिवसीय समर कैंप का समापन।
भिकियासैंण/स्याल्दे। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शनिवार को रा. प्रा. वि. गिवाईपानी में ग्रीष्मावकाश से पूर्व आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का नाट्य मंचन के साथ विधिवत समापन किया गया। विद्यालय में संज्ञानात्मक एवं संज्ञान सहगामी पक्षों के विभिन्न आयामों को छूते हुए शैक्षणिक माहौल को रोचक बनाने तथा आगामी अवकाशों में अध्ययन के प्रति रुचि बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समर कैंप में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए अभिषेक कुमार, समृद्धि मैम, अभिषेक मैखुरी द्वारा योगा, ज़ुम्बा डांस, हैंड पेंटिंग, स्टोन पेंटिंग, कविता-कहानी, सम्पर्क किट अभ्यास, नाटक आदि गतिविधियां बच्चों को करायी गई। रामनगर से आए आईटीडीएस संस्था के संस्थाध्यक्ष एवं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर जितेन्द्र रावत द्वारा कैमरे के विभिन्न लैंसो का परिचय कराते हुए बच्चों को फोटोग्राफी के गुण सिखाए गए।

बच्चों ने इन सभी गतिविधियों में बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमन्त कुमार ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा में रचनात्मक गतिविधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला। सहायक अध्यापक आशीष दीक्षित ने जीवन में शिक्षा के साथ खेल कूद की उपयोगिता पर बल देते हुए इन्हें अपनाने की बात कही। इस अवसर पर हेमन्त कुमार, प्रेम प्रकाश खाती, भुवन बिष्ट, आशीष दीक्षित, लिमिका देवी, मंजू देवी, रानी देवी, अर्जुन चन्द्र के साथ ही समस्त अभिभावक उपस्थित रहे।



