विद्यालय भवन के मरम्मत का कार्य न होने से ग्रामीण हुए नाराज।
भिकियासैंण/स्याल्दे। स्याल्दे के दूरस्थ आईसी कुलांटेश्वर में पीएमश्री के तहत विद्यालय भवन की मरम्मत का कार्य अधूरा छोड़ने पर छात्रों की बैठने की व्यवस्था चरमरा गयी है, जिसकी शिकायत प्रशासन से की है। एसएमसी अध्यक्ष दलीप सिंह, निर्माण समिति अध्यक्ष मान सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनील टम्टा, पूर्व पीटीए अध्यक्ष भगत सिंह ने एसडीएम को भेजे शिकायती पत्र मे कहा है, भवन के कक्षों तथा बरामदे के फर्स को जल निगम निर्माण शाखा के ठेकेदार ने खोदकर छोड़ दिया है जबकि मरम्मत का कार्य गर्मी की छुट्टी में पूरा होना था। मरम्मत कार्य अधूरा होने की वजह से यहां अध्ययनरत 301 छात्रों के बैठने की व्यवस्था चरमरा गयी है। पीटीए ने शीघ्र शेष कार्य पूर्ण नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।



