खबर का असर: जाख के पणचूरा गाँव की आवाज़ बनी ताकत, दो सड़कों को मिली स्वीकृति।
“रोड नहीं तो वोट नहीं” चुनाव बहिष्कार होगा जारी, धरातल में कार्य दिखने से ही लेंगे दम (पणचूरा के ग्रामीण)।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट विधानसभा के उप तहसील मछोड़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत जाख के तोक पणचूरा में शासन-प्रशासन द्वारा रोड की अनदेखी किए जाने पर ग्रामीणों द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया गया था। जैसे ही पंचायत चुनाव बहिष्कार की खबर शासन-प्रशासन को मिली तो प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।

मंगलवार को उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट के निर्देशन पर तहसील सल्ट आबिद अली सहित पीएमजीएसवाई व अन्य अधिकारी गाँव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर बताया कि आपकी दो अलग-अलग सड़के विभाग द्वारा स्वीकृत हुई है, लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए, उन्होंने कहा इतने साल बीत जाने के बाद भी धरातल में कोई निमार्ण कार्य नहीं दिखाई दिया, लेकिन अब सीधी-साधी भोली-भाली जनता को बरगलाया नहीं जाया सकता है कि रोड का काम हो जाएगा, लेकिन हम अब मानने वाले नहीं है, रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा पंचायत चुनाव में रहेगा।
इस अवसर पर तहसीलदार सल्ट आबिद अली, पीडब्लूडी विभाग के एई भरत पांडे, पीएमजीएस वाई एई प्रदीप नौटियाल व अन्य संबंधित अधिकारी के साथ ही ग्रामीण राहुल रावत, सुमित रावत, राजेन्द्र रावत, पूर्व ग्राम प्रधान जाख दीपक रावत, जगत सिंह, चन्दन सिंह, हरीश सिंह, माधो सिंह, गुसाई सिंह, शिव सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, मधुली देवी, चंपा देवी, भावना देवी, हंसी देवी, बसन्ती देवी, नन्दी देवी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
भिकियासैंण। ग्रामीणों ने टूक शब्दों में कहा है कि पंचायत चुनाव का बहिष्कार जारी रहेगा, तत्पश्चात विभाग द्वारा निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया तो उनके द्वारा मेन रोड में एकजुट होकर आन्दोलन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल





















