सोने की नथ खोने से महिला हो गई थी परेशान, पुलिस टीम ने नथ खोजकर लौटाई उदास चेहरे की मुस्कान।
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई एक श्रद्धालु महिला की सोने की नथ भीड़ में कहीं खो गई थी, काफी खोजबीन करने के बाद भी उन्हें नहीं मिली तो उन्होंने इसकी सूचना ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दी। मेला ड्यूटी में तैनात अल्मोड़ा पुलिस की महिला कॉन्सटेबल इंदु मेहता, पूजा थापा और प्रियंका राणा द्वारा नथ की खोजबीन शुरु की गई। आसपास लोगों से जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से नथ को बरामद कर महिला श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। अपनी नथ वापस पाकर महिला के उदास चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस द्वारा मिली त्वरित सहायता की खूब सराहना की गई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











