राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग नैनीताल में देवभूमि उद्यमिता विकास योजना की कार्यशाला दसवें दिन भी रही जारी।
कालाढूंगी/कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग नैनीताल में देवभूमि उद्यमिता विकास योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यशाला आज दसवें दिन भी जारी रहा। स्वरोजगार एवं कौशल विकास की दिशा में अपनी सर्वोत्तम कार्यशाला दे रही है। छात्र – छात्राओं को सरकारी नौकरी की बजाय स्वरोजगार की ओर जोड़ने का एक प्रबल माध्यम बन रही है। छात्र – छात्राओं में स्वयं के हाथ के काम और स्वरोजगार और हस्त कौशल के गुण सीखने में यह कार्यशाला मिल का पत्थर सिद्ध हो रही है।
आज दसवें दिन छात्र – छात्राओं के मध्य पांडे गांव कोटाबाग से श्री कमल पधारे, जिन्होंने छात्र – छात्राओं को तंबू व्यवसाय के बारे में सविस्तार बताया और तंबू व्यवसाय को स्वरोजगार से जोड़ते हुए इसके लाभ और किस प्रकार इस व्यवसाय से आम युवा जुड़ सकता है उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, उन्होंने तंबू को महाविद्यालय में लगाकर और उसकी समस्त बारीकियां से छात्र – छात्राओं को अवगत कराया।
वर्तमान परिपेक्ष में शहरी जीवन से जहां लोग ऊब रहे हैं और वह प्रकृति के मध्य इस तरह के तंबू में रहना चाहते हैं, ऐसे में यह स्वरोजगार का एक प्रबल माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर बिंदिया राही सिंह रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर नवीन भगत ने करी। इस अवसर पर डॉक्टर सत्यनंदन भगत और सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण














