आर्मी कैंट एरिया के बंद आवासीय परिसर में हुई चोरी का खुलासा, चोरी के शत-प्रतिशत माल के साथ चोर गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है। दिनाँक14-06-2025 को वादी सुबेदार सतबिन्दर सिंह निवासी 19 सिख कैंट अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा में लिखित तहरीर दी, जिसमें बताया कि आर्मी कैंट परिसर के खाली आवासीय परिसरों से दिनाँक 29/30-05-2025 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने कमरों का ताला व दरवाजे तोड़कर वेसन मिक्सर, वॉल मिक्सर, दीवार मिक्सर व शॉवर मिक्सर आदि सामान कुल कीमती लगभग 55,000/- को चोरी कर लिया है, जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नंबर – 57/2025 धारा 305 (A)/331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया गया।

पुलिस की कार्यवाही के बाद पुलिस पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त हिमाँशु देवड़ी उम्र 25 वर्ष पुत्र देवेन्द्र देवड़ी निवासी माला भवन सिंचाई विभाग कॉलोनी अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया और कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद किया गया, जिसमें चोरी किए गए वेसन मिक्सर, वॉल मिक्सर, दीवार मिक्सर व शॉवर मिक्सर बरामद हुए। बरामद माल की कीमत 55,000/- रुपये है।

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में –
1- उ.नि. आनन्द बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला
2- कानि. खुशाल राम
3- कानि. सुन्दर लाल
4- कानि. सूरज गोस्वामी शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *