स्याल्दे क्षेत्र में लगातार चल रहा है बाघ का आतंक, क्षेत्रवासी है भयभीत।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे क्षेत्र में चल रहे लगातार बाघ का आतंक दिखने को मिल रहा है। आज सुबह मालभीड़ा में दो लोगों को अचानक बाघ ने हमला करके घायल कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों लोग प्रेम और गणेश बहादुर नेपाल निवासी है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी हरीश बोरा द्वारा वनविभाग को सूचित किया गया। तत्पश्चात उप वन क्षेत्र अधिकारी जीत सिंह रावत ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच कर आगे की कार्यवाही की और दोनों घायलों को देघाट हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ पर खल्डुवा-नाचुलाखल ग्रामीण समिति के अध्यक्ष हरी दत्त बलोदी ने भी घायलों का हाल-चाल जाना और वन विभाग को आगे की कार्यवाही करने को कहा गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





















