संविधान बचाओ रैली को लेकर सभी में भारी उत्साह – नीरज तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस।

हल्द्वानी। नीरज तिवारी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस ने बताया कि कल 30 अप्रैल बुधवार को देहरादून में होने वाली संविधान बचाओ रैली की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। प्रदेश भर से हजारो कांग्रेसी रैली में सम्मिलित होंगे। रैली को सफल बनाने व संविधान को बचाने हेतु सभी को आगे आना चाहिए। यह रैली हमारे संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। संविधान की रक्षा के लिए इस जन आंदोलन को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *