थाना भतरौंजखान क्षेत्र में गौ हत्या को लेकर क्षेत्र में हड़कम्प।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौंजखान के रींची-मोहनरी मार्ग पर गौ वंशों की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की जाँच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग क्षेत्रीय जनता ने प्रसाशन से की है। भतरौंजखान थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि उनके पास मोहनरी के सरपंच का फोन आया कि मोहनरी मार्ग पर गौ वंशों की निर्मम हत्या हुई है, तथा कुछ अंग मार्ग पर पड़े हुए हैं।

सूचना के पश्चात तहसीलदार और पशुपालन विभाग के डॉक्टरों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि जानवरों के मिले शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती ने चार गौ वंशों की निर्मम हत्या के मामले की शीघ्र जाँच कर दोषियों को दंडित करने की मांग को लेकर सीओ विमल कुमार के माध्यम से एसएसपी को ज्ञापन भेजा है। इसके अलावा गौ वंशों की हत्या के मामले में शीघ्र और कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर थाना भतरौंजखान में सीओ के माध्यम से डीएम तथा एसएसपी को भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनसर रामसिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश नैनवाल, प्रधान रींची मनोज पडेलिया, गिरीश भट्ट, दिनेशपाल, संदीप बधानी आदि ने ज्ञापन भेजा है।

उक्त अत्यन्त इस गंभीर मामले का खुलासा करने की मांग कर दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की है। दोनो ज्ञापनों में शीघ्र मामले का खुलासा नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इधर अज्ञात के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत थाना भतरौंजखान में मुकदमा पंजीकृत हो गया है तथा मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मामले की तहिकात शुरु कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *