नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास के क्षेत्रों में राम भक्ति माहौल रहा जयकारा के साथ।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस – पास के क्षेत्रों से आये लोगों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर यहां भी भगवान राम से संबंधित विभिन्न दृश्यों की भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जयकारा के साथ किया। इस अवसर पर पूरे नगर में आतिशबाजी की गई।

नगर पंचायत भिकियासैंण समेत सभी गांवों में लोगों ने घरों के बाहर दिये जलाये व सामुहिक रुप से सुंदरकांड पाठ व प्रसाद वितरण किया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समूचे बाजार में बघ्घी में विराजमान राम दरबार के साथ विभिन्न झाँकियों के साथ ऊंँट ने भी भ्रमण किया।

आयोजित कार्यक्रम में रणसिंघ व ऊँट आकर्षण का केंद्र रहा। तत्पश्चात रामलीला मैदान में सांस्कृतिक विभाग अल्मोड़ा भक्तिमय नृत्य गीत संगीत से दर्शकों का समा बांधा। कार्यक्रम का संचालन शंकर फुलारा ने किया। इस मौके पर नगर वासियों सहित आस – पास के बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे। वहीं पूरे बाजार में धानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी भी अपनी पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था में मुश्तैज दिखे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *