डाक विभाग के निर्देशन में ढाई आखर पत्र लेखन में होगी प्रतियोगिता।

अल्मोड़ा। अधीक्षक डाकघर अल्मोड़ा मंडल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी डाक विभाग द्वारा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय “The Joy of Writing Importance of Letter in a Digital Age” है। उन्होंने बताया कि पत्र हिन्दी/अंग्रेजी में लिखे जा सकते है जो कि मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखण्ड को सम्बोधित होंगे। पत्र लेखन हेतु दो वर्ग निर्धारित किये गये है, जिनमें 18 वर्ष की आयु तक अन्तदेर्शीय पत्र वर्ग एवं लिफाफा वर्ग एवं 18 वर्ष की आयु से अधिक के लिए अन्तर्देशीय पत्र वर्ग एवं लिफाफा वर्ग है।

उन्होंने बताया कि लिफाफा वर्ग (A4 आकर के कागज पर) में शब्द सीमा 1000 व अन्तर्देशीय पत्र वर्ग में शब्द सीमा 500 शब्द है। प्रतियोगिता में केवल उन्हीं पत्रों को शामिल किया जायेगा जो कि हाथ से लिखे होंगे तथा डाक टिकट लगा लिफाफा अथवा अन्तर्देशीय पत्र ही स्वीकार्य होंगे। उन्होंने बताया कि अन्तर्देशीय पत्र व लिफाफे नजदीकी डाकघरों से प्राप्त किये जा सकते है, प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी को इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि मेरी उम्र दिनॉंक 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम/अधिक है। लिफाफे/अन्तर्देशीय पत्र के सबसे ऊपर “ढाई आखर” अवश्य लिखा होना चाहिए तथा प्रेषक का पूरा नाम, पता व मोबाइल नम्बर दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि दिनॉंक 14 दिसम्बर 2024 तक मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड के पते पर प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता में सम्मलित किया जाएगा। परिमण्डल स्तर पर प्रत्येक वर्ग में तीन उत्कृष्ट पत्रों का चयन पुरस्कार हेतु किया जायेगा तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु नामाकिंत कर निदेशालय भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि परिमण्डलीय (राज्य) स्तर पर प्रथम पुरस्कार रु. 25,000/- द्वितीय पुरस्कार रु. 10,000/- एवं तृतीय पुरस्कार रु. 5,000/- तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार रु. 50,000/- द्वितीय पुरस्कार रु. 25,000/- एवं तृतीय पुरस्कार रु. 10,000/- है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *