एसएसपी नैनीताल मीणा के कड़े निर्देश पर जनपद में हार-जीत की बाजी लगाने वालों की धड़पकड़ जारी, जुआरियों पर कसा शिकंजा।

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: छापेमारी में 03 मुकदमे पंजीकृत, 29 आरोपी गिरफ्तार, ताश की गड्डियों के साथ लाखों रुपए बरामद।

रामनगर (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में दीपावली पर्व के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 29 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 03 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।

🔹 शिवनाथपुर क्षेत्र से 12 आरोपी गिरफ्तार — ₹34,920 नगद और 07 ताश की गड्डियां बरामद:
दिनाँक 18 अक्टूबर 2025 को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान शिवनाथपुर पुरानी बस्ती तिराहे के पास जुआ खेल रहे 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से ₹34,920 नगद व 07 ताश की गड्डियां बरामद की गई। उक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 377/25, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1- नसीम S/O इदरीश अहमद R/O मोहननगर मालधनचौड़, रामनगर
2- दीपक S/O नदे किशोर R/O मालधनचौड़ नं. 2, रामनगर
3- जसवंत सिंह S/O बलवीर सिंह R/O तुमड़िया डाम 2, मालधनचौड़, रामनगर
4- मक्खन सिंह S/O अजमेर सिंह R/O मोहननगर मालधनचौड़, रामनगर
5- सूरज सिंह S/O पोला सिंह R/O तुमड़िया डाम 2, मालधनचौड़, रामनगर
6- दयाल सिंह S/O पूरन सिंह R/O मोहन नगर मालधनचौड़, रामनगर
7- सोनू S/O जगमाल सिंह R/O मोहन नगर मालधनचौड़, रामनगर
8- सुरेन्द्र सिंह S/O करनैल सिंह R/O मोहन नगर मालधनचौड़, रामनगर
9- गुरमीत सिंह S/O जोगेन्द्र सिंह R/O मोहन नगर मालधनचौड़, रामनगर
10- मलकीत सिंह S/O बिरला सिंह R/O मोहन नगर मालधनचौड़, रामनगर
11- राज सिंह S/O इकबाल सिंह R/O मोहननगर मालधनचौड़, रामनगर
12- छिन्दर सिंह S/O जगमाल सिंह R/O मोहन नगर मालधनचौड़, रामनगर

गिरफ्तारी टीम में:
● उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार
● उ.नि. सुनील धानिक
● उ.नि. गणेश जोशी
● का. गोविन्द सिंह
● का. मेघा चन्द
● का. विपिन शर्मा शामिल रहे।

🔹 सेमलखिया में निर्माणाधीन मकान से 08 आरोपी गिरफ्तार — ₹1,24,420 नगद और 02 ताश की गड्डियां बरामद:
दिनाँक 19 अक्टूबर 2025 को सेमलखिया क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के बंद कमरे में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारते हुए 08 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया। मौके से ₹1,24,420 नगद एवं 02 ताश की गड्डियाँ बरामद की गई। उक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 378/25, धारा 3/4/13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1- करन नेगी पुत्र रुपेन्द्र सिंह निवासी सेमलखलिया, रामनगर
2- कैलाश पुत्र केवलानन्द निवासी सावल्दे, पूर्व रामनगर
3- हेम नेगी पुत्र कुंवर सिंह नेगी निवासी सावल्दे, रामनगर
4- अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी सेमलखलिया, रामनगर
5- धरम सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सावल्दे, पूर्व रामनगर
6- राहुल सिंह पुत्र कुबैर सिंह निवासी सावल्दे, पूर्व रामनगर
7- देव नेगी पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी सेमलखलिया, रामनगर
8- हरीश सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी सेमलखलिया, रामनगर

गिरफ्तारी टीम में:
● व.उ.नि. महेन्द्र प्रसाद
● उ.नि. सोमेन्द्र सिंह
● हे.का. तालिब हुसैन
● हे.का. गोपाल कोहली
● का. महबूब आलम
● का. जसवीर सिंह
● का. संजय कुमार शामिल रहे।

🔹 खताड़ी जी.आई.सी. ग्राउंड से 09 आरोपी गिरफ्तार — ₹14,880 नगद और 01 ताश की गड्डी बरामद:
दिनाँक 19 अक्टूबर 2025 को मुखबिर सूचना पर खताड़ी स्थित जीआईसी ग्राउंड में जुआ खेल रहे 09 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से ₹14,880 नगद व 01 ताश की गड्डी बरामद की गई। उक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 279/25, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1- हरीश मौलखी S/O स्व. शिवदत्त मौलखी R/O कोटद्वार, रामनगर
2- राकेश नेगी S/O स्व. मोहन सिंह नेगी R/O चोरपानी, रामनगर
3- दिनेश चन्द्र S/O गोविन्द राम R/O उपरोक्त
4- नीरज S/O महेश चन्द्र R/O लखनपुर चुंगी, रामनगर
5- सागर S/O राकेश कुमार R/O कोटाबाग थाना कालाढूंगी
6- राजन सागर S/O प्रेम राज R/O भवानीगंज, रामनगर
7- संदीप कुमार S/O ग्रीस R/O भवानीगंज, रामनगर
8- सतीश S/O पप्पू R/O भवानीगंज, रामनगर
9- मौ. दानिश पुत्र मौ. सफीक निवासी खताड़ी संजीवनी हॉस्पिटल, रामनगर

गिरफ्तारी टीम में:
● उ.नि. जोगा सिंह
● उ.नि. गणेश जोशी
● का. विपिन शर्मा
● हे.का. गोपाल राम
● का. जसवीर सिंह
● होम गार्ड संजय सिंह
● होम गार्ड फकरुद्दीन शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस का संदेश —
दीपावली पर घरों में उजाला हो, अपराध के अंधेरे नहीं। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *