क्वैराला विद्यालय के तीन बच्चों का जवाहर नवोदय में चयन, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा ताड़ीखेत में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय क्वैराला के 03 बच्चों का चयन हुआ है। गौरी रावत ने 93.75% अंकों के साथ जनपद रैंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं जय नैलवाल ने भी 09वीं रैंक हासिल कर अपना चयन पक्का किया है। वैष्णवी भी अच्छे अंकों से चयनित हुई है।
प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह ने विद्यालय के शिक्षक बिमला ढौडियाल, मुबीन अहमद और नीमा रावत को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अभिभावकों को दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह, संकुल प्रभारी पवन कुमार, ब्लॉक प्रभारी जयपाल असनोड़ा ने विद्यालय व बच्चों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










