तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, पीयूष धामी के संग वर्षा गीतों में रंगे प्रतिभागी।

पिथौरागढ़। आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्बियाला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में “लोक विरासत एवं जनजातिय लोक कला समिति” द्वारा तीन दिवसीय संगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक पीयूष धामी ने छात्राओं को गायन का प्रशिक्षण दिया।

प्रथम दिवस में राग देश में निबद्ध कजरी “बरसन लगी बदरिया रुम झूम के” का अभ्यास प्रतिभागियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में एक्सिस बैक के प्रबंधक राजेन्द्र पाठक एवं मुख्य अतिथि के रुप में बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता विक्की मेहता रहे।

आयोजक एवं संरक्षक के रुप में विद्यालय की प्रधानाचार्या हंसा धामी, शहजादी गौसिया, लेफ्टिनेंट डाॅ. रमा खर्कवाल भट्ट, संस्था के अध्यक्ष प्रियांशु राज, उपाध्यक्ष दिव्यांशु आर्यन, सचिव आयुष नगरकोटी, कोषाध्यक्ष स्मृति भट्ट, ज्योति सेलिया, कविता पंत आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *