विकासखंड भिकियासैंण के क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पाली-थौली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शान्तिपूर्ण हुआ सम्पन्न।

भिकियासैंण। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विकासखंड भिकियासैंण का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो गया है। पाली-थौली सीट से क्षेत्र पंचायत में ब्लॉक प्रमुख के प्रबल दावेदारी में विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल इसी क्षेत्र से प्रत्याशी है। इस सीट पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी भूपेन्द्र बिष्ट भी मैदान में थे, जिनका चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

इस सीट में 4 ग्राम पंचायतें शामिल है, जिनका सोमवार को प्रत्याशियों का चुनाव का फैसला मतपेटियों में बन्द हुआ है। इस क्षेत्र में 4 मतदान केन्द्र शामिल है, जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोली में 220 मतदाता थे, जिसमें मात्र 43 मत पड़े। वहीं प्राइमरी पाठशाला गंगोड़ा बूथ में 482 मत में से 257 मत, प्राईमरी पाठशाला नौघरिया 536 में से 221, प्राईमरी पाठशाला देवलीखाल में 500 में से 320 मत पड़े।

इस दौरान मतदान केंद्र सोली में तीन बालिका कुमारी भावना, कुमारी काजल व कुमारी भावना कांडपाल ने पहली बार मतदान किया, जो काफी खुश नजर आए। वहीं बूथ सोली में मोहन राम 82 वर्ष व नैनीसेरा निवासी बाल्ती देवी टम्टा 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने गंगोड़ा बूथ में लाठी के सहारे आकर मतदान किया।
वहीं जिलापंचायत के चुनावों मात्र दो ही प्रत्याशियों के अभिकर्ता दिखाई दिए, शेष 4 प्रत्याशियों का कोई एजेन्ट नहीं दिखाई दिया। मोहनरी जिला पंचायत सीट से 6 प्रत्याशी मैदान में थे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल


























