नशामुक्ति पर गोष्ठी एवं वाद – विवाद के माध्यम से बच्चों ने नशा न करने की कही बात।

भिकियासैंण। “नशामुक्ति अभियान सप्ताह” के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के तृतीय दिवस की गतिविधि के अन्तर्गत आज राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रारंभिक व माध्यमिक के 25 बच्चों व अभिभावकों व प्रबुद्धजनों ने बच्चों की गोष्ठी व वाद – विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। बच्चों ने नशे के दुष्प्रभावों, दुष्परिणामों पर अपनी बात रखी व सभी को नशा न करने को प्रेरित किया।

समाजहित में इस प्रकार के जागरुकता अभियान चलाये जाने पर केन्द्र, राज्य सरकार व शिक्षा विभाग की प्रशंसा की। इस माध्यम से नशा न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नन्दकिशोर उप्रेती, रामदत्त उप्रेती, तेजपाल सिंह नेगी, कृपाल सिंह शीला, सुरेश कुमार, गीता उप्रेती, देवन्ती देवी, मोहनचन्द गड़ाकोटी द्वारा भी बच्चों को नशे से दूर रहने का निवेदन किया। बच्चों ने नशे के दुष्परिणाम जानकर जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नशामुक्ति अभियान समन्वयक कृपाल सिंह शीला द्वारा बच्चों के वाद – विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर बच्चों की सराहना की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *