महाविद्यालय स्याल्दे में तिरंगा यात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। एस. एस. जे. राजकीय स्ना. महाविद्यालय स्याल्दे में प्राचार्या डॉ. आभा अग्रवाल के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। वहीं साथ ही सभी छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन कर क्षेत्रवासियों को देश की एकता एवं अखंडता के लिए जागरुक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. निर्मला लोहनी, डॉ. अमित कुमार, एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता गौड़, डॉ. निरुपमा तिवारी, डॉ. नीलम चंतोला व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











