राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में जनजातीय गौरव दिवस पर टाउन हॉल कार्यक्रम हुआ आयोजित।

शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत, अल्मोड़ा के व्याख्यान कक्ष में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एक टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वसुंधरा लसपाल द्वारा किया गया। उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. छत्र सिंह कठायत द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने भारतीय सामाजिक व्यवस्था में जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज एवं जनजातीय नायकों के योगदान, जनजातीय ज्ञान परंपरा और जनजातीय जीवन के सांस्कृतिक पक्षों पर विस्तारपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय गौरव दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान प्रियांशी तिवारी, द्वितीय स्थान रितिका तिवारी व तृतीय स्थान सुहानी आर्या ने प्राप्त किया।

डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडे द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रो. अनुपमा तिवारी, डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी, डॉ. सीमा प्रिया, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. वसुंधरा लसपाल, डॉ. छत्र सिंह कठायत, डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडे, कमल बनकोटी, हेमंत सिंह मनराल, विनोद रतन सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *