व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट ने 5 सूत्रीय मांगो को नहीं माने जाने पर आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
भिकियासैंण। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल व्यापार संघ भिकियासैंण महिपाल सिंह बिष्ट अध्यक्ष द्वारा उपजिलाधिकारी भिकियासैंण को पाँच सूत्रीय मांग पत्र आज शुक्रवार को सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्य बाजार में जाम ट्रैफिक पर नियन्त्रण के लिए शीघ्र ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति करने, मुख्य बाजार में प्रतिदिन सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक लगने वाली ट्रैफिक जाम में स्कूल के छात्रों को और आम जनता को पैदल चलने में हो रही भारी दिक्कत को देखते हुए पुलिस प्रशासन से सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक मुख्य बाजार में दो कांस्टेबल की नियुक्ति करने, पनपोला नामक स्थान व बाडीकोट पुल तक सम्बंधित विभाग से पूर्ण डामरीकरण सड़क पर हो रहे गड्डों को भरवाने, भिकियासैंण बाजार में प्रतिदिन उत्पात् व स्थानीय व्यापारियों को गाली गलौच कर नेपाली मूल व अन्य उत्पातियों को अतिशीघ्र हटाने व्यापार संघ भिकियासैंण द्वारा पूर्व में 17 अप्रैल को दिए गए ज्ञापन का संदर्भ लेने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट ने कहा यदि उनकी मांगों पर 7 दिन के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह आगामी 20 मई को प्रातः 11:00 बजे आत्मदाह करने को बाध्य होंगे, इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



