रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था लागू।

हल्द्वानी (नैनीताल)। जनपद नैनीताल में रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है।

जनपद नैनीताल में दिनांक 21 मार्च 2026 को रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जनसभा/रैली के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष रुट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है।

इस संबंध में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा विस्तृत रुट डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान तैयार कर प्रभावी रुप से लागू किया गया है। जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जिससे कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनी रहे।

■ कार्यक्रम के दौरान निर्धारित मार्गों पर वाहनों का संचालन रुट डायवर्जन प्लान के अनुसार किया जाएगा।
■ आमजन के वाहनों हेतु निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
■ यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

आमजन से अपील:
जनपद पुलिस सभी आमजन से अपील करती है कि —
● निर्धारित रुट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।
● अनावश्यक रुप से प्रतिबंधित मार्गों पर आवागमन न करें।
● यातायात पुलिस एवं ड्यूटी में तैनात कर्मियों का सहयोग करें।
● किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

आपका सहयोग ही सुचारु यातायात एवं सफल आयोजन की कुंजी है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *