माँ नन्दादेवी मेला डोला भ्रमण/शोभा यात्रा दिनाँक 5 सितंबर 2025 के दौरान नैनीताल शहर का यातायात प्लान।
नोट:– यह यातायात प्लान प्रातः 10:00 बजे से यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
नैनीताल। माँ नन्दादेवी शोभा यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील है कि वे यातायात प्लान का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें।
● कालाढूंगी से भवाली कैंचीधाम जाने वाले ट्रैफिक को रुसी से रुसी-1 से रुसी-2 होते हुए बैण्ड नंबर-1 होते हुए भेजा जाएगा।
● भवाली से यू.पी., दिल्ली, हरियाणा आदि जाने वाला ट्रैफिक, बैण्ड नंबर रुसी-2 से रुसी-1 होते हुए जाएगा।
● जब डोला मल्लीताल में खड़ी बाजार मोहनको में भ्रमण करेगा उस दौरान बारापत्थर से आने वाले ट्रैफिक को बारापत्थर तिराहा से डायवर्जन कर आलसेन्ट तिराहा से डांट की तरफ को भेजा जाएगा।
● जब डोला रिक्शास्टैण्ड मल्लीताल से घोड़ा स्टैण्ड होते हुए, मोहनको रोड की तरफ को जाएगा तब मन्नुमहारानी से आने वाले ट्रैफिक को चीनाबाबा से मैट्रोपोल होते हुए मस्जिद तिराहा से राजभवन तिराहा होते हुए डांट को भेजा जाएगा। इसी क्रम में रिक्शास्टैण्ड मल्लीताल से लोअर मालरोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को भी मस्जिद तिराहा–मेट्रोपोल के रास्ते चीनाबाबा की तरफ को भेजा जाएगा। मस्जिद तिराहा से मेट्रोपोल होते हुए चीनाबाबा तक रोड टू-वे रहेगी।
● जब डोला घोडा स्टैण्ड से रिक्शास्टैण्ड होते हुए अपर माल रोड को जाएगा उस समय मोहनको की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को घोड़ा स्टैण्ड से डायवर्जन कर मस्जिद तिराहा से राजभवन रोड से डांट को भेजा जाएगा।
● जब डोला अपर माल रोड से डांट पर पहुंचेगा तब भवाली रोड से आने वाले ट्रैफिक को कुछ समय के लिए टूटा पहाड़ पर रोका जाएगा।
● जब डोला टोलटैक्स से तल्लीताल धर्मशाला वैष्णव मन्दिर की तरफ को आएगा व वापस डांट से फांसी घदैरा को जाएगा उस समय हल्द्वानी से आने वाले ट्रैफिक को कुछ समय के लिए हनुमान गढ़ी पर रोका जाएगा।
● जब शोभा यात्रा डांट से वापस अपर माल रोड होते हुए रिक्शा स्टैंड पहुंचेगी तब लोअर माल रोड से आने वाले ट्रैफिक को रिक्शा स्टैंड पर तथा मोहनको से आने वाले ट्रैफिक को घोड़ा स्टैंड पर कुछ देर के लिए रोका जाएगा।
● नैनीताल में पार्किंग 70% भर जाने पर वाहनों को क्रमशः नारायण नगर एवं रुसी-2 पर पार्क करवाकर शटल सेवा के माध्यम से यात्रियों को नैनीताल पहुँचाया जाएगा।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल


















