ताड़ीखेत के पास पुलिया टूटने से यातायात हुआ बाधित, डायवर्जन किया रुट।
भिकियासैंण। विकासखंड मुख्यालय ताड़ीखेत के पास सौनी रोड पर आज सुबह पुलिया के अचानक टूटने से यातायात पूर्णत: बंद हो गया है।
रानीखेत से रामनगर, काशीपुर जाने वाले सभी वाहन वाया भुजान-भवाली, हल्द्वानी रोड का प्रयोग करें।

वहीं रानीखेत से भतरौंजखान जाने वाले वाहनों को वाया भुजान, रिची, बिल्लेख रोड का प्रयोग करने को कहा गया है।
पुलिया के अचानक टूट जाने से बिनसर, देवलीखेत, सौलाधार, चमड़खान, भिकियासैंण आदि स्थानों में पहुंचने के लिए क्षेत्रीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इस क्रम में लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खंड रानीखेत अजय टम्टा ने बताया कि पुलिया निर्माण की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए फॉरेस्ट विभाग के पेड़ो के आड़े जाने से विभाग कार्य नहीं कर पाया। फॉरेस्ट विभाग की अनुमति मिलते ही वैकल्पिक व्यवस्था तीन दिन के भीतर कर दी जाएगी।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






















