बेरीनाग में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ सफल समापन।

बेरीनाग (पिथौरागढ़)। राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन उत्तराखंड द्वारा बेरीनाग में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज शनिवार सफल समापन हो गया है। शिविर में जनपद पिथौरागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

प्रथम दिवस पर संगठनात्मक सुदृढ़ता, पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती, ग्राम विकास की योजनाओं तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः बेरीनाग स्थित त्रिपुरा देवी मंदिर प्रांगण में श्रमदान से हुई। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की स्वच्छता में योगदान देकर सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का परिचय दिया। इसके उपरांत आयोजित सत्रों में जनसंपर्क कौशल एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर का समापन आपसी एकजुटता, सकारात्मक ऊर्जा और जनसेवा के दृढ़ संकल्प के साथ हुआ। आयोजकों ने इसे संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *