नगर पंचायत भिकियासैंण व टानी में किया वृक्षारोपण।
भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के क्षेत्रों में “हरेला पर्व” धूमधाम से मनाया गया। हरेला त्यौहार के तहत नगर पंचायत द्वारा पूरे सप्ताह में 300 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधारोपण में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध गौड़, महेंद्र कुमार, धन सिंह, जगदीश चन्द्र, गीता, कपिल गिरी आदि समस्त पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

वहीं उधर ग्राम पंचायत टानी में हरेले के शुभ अवसर पर हरेला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान चंद्रेश रावत ने प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित किया, इसके पश्चात सभी ग्राम वासियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें जामुन, बाँझ आदि के वृक्षों को रोपित किया गया। इस अवसर पर जलागम युनिट अधिकारी दीवान सिंह रौतेला सहित अन्य स्टाफ ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधान चंद्रेश रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को हरेले की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








