राजकीय आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय वल्मरा में मुख्यमंत्री उदीयमान खेलों का हुआ ट्रायल।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वल्मरा में मुख्यमंत्री उदीयमान खेलों का ट्रायल लिया गया, जिसमें 33 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में न्याय पंचायत स्तर के लिए 15 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह माहोड़ी, खेल अध्यापक मनोज शर्मा व शिवदत्त बेलवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री उदीयमान खेलों के तहत 30 मम फ्लाइंग रन, स्टैन्डिंग ब्राड जम्प, फॉरवर्ड बैंड एंड रीच, 6×10 सटर रन व मेडिसिन बाल में 33 बच्चों का ट्रायल लिया गया, जिसमें न्याय पंचायत स्तर हेतु 9-10 आयुवर्ग में मयंक व प्रियांशी 10-11 आयुवर्ग में तनमय, हिमांशु, तेजस्विनी, जिग्यासा, 11-12 आयुवर्ग में नरेन्द्र, उमेश, विपाशा आरुषी, 12-13 आयुवर्ग में तरुण, गौरव, भूमिका, योगिता तथा 13-14 आयु वर्ग में किरन का चयन खेल अध्यापक मनोज शर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह माहोड़ी व अध्यापक शिवदत्त बेलवाल जी द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया व उनकी सफल होने की कामना की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *