डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जननायक बिरसा मुंडा द्वारा ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध चलाए गए उलगुलान (विद्रोह), आदिवासी पहचान, भूमि, संस्कृति एवं भारत माता की रक्षा हेतु दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. दीपा लोहनी ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति समाज एवं नेताओं की भूमिका विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. इला बिष्ट ने जनजातीय ज्ञान के सांस्कृतिक पक्ष के विषय में जानकारी दी। अजय पाण्डेय ने जनजातीय ज्ञान पद्धति पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
निबंध प्रतियोगिता के परिणाम:
● प्रथम: साक्षी
● द्वितीय: हर्षिता
● तृतीय: साहिबा
भाषण प्रतियोगिता के परिणाम:
● प्रथम: सिमरन गोस्वामी
● द्वितीय: अंकिता बिष्ट
● तृतीय: ज्योति गोस्वामी
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के निर्देशन में आयोजित किया गया। संचालन हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






