“पुलिस स्मृति दिवस” पर नैनीताल पुलिस ने अमर वीर जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

एसएसपी नैनीताल सहित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन किए अर्पित।

नैनीताल। “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, नैनीताल में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन वीर पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की स्मृति को समर्पित था, जिन्होंने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए वीरगति प्राप्त की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पराक्रम को नमन किया।

आपको बता दें कि 01 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक पूरे देश में कुल 186 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी/कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उत्तराखंड पुलिस विभाग से इस अवधि में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम और वीरगाथाएं कार्यक्रम में पढ़कर सुनाई गई—
● अपर गुल्मनायक स्व. पुष्कर चंद्र जोशी, IRB रामनगर
● अपर उपनिरीक्षक (पुलिस दूरसंचार) स्व. संजीव नयन जगूड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग
● आरक्षी 106 स.पु. स्व. धनराज, जनपद उधम सिंह नगर
● आरक्षी 79 ना.पु. स्व. गोकुल लाल, जनपद चंपावत

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र (पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात), प्रकाश चंद्र (एसपी सिटी हल्द्वानी), अमित कुमार (सीओ नैनीताल), दीपशिखा अग्रवाल (सीओ लालकुआं), नितिन लोहनी (सीओ हल्द्वानी), सुमित पांडे (सीओ रामनगर), राकेश बिष्ट (सीओ हाईकोर्ट), गौरव किरार (मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल), ज्ञानेंद्र शर्मा (निरीक्षक एलआईयू नैनीताल), राजकुमार बिष्ट (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल), हेम चंद्र पंत (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल), अमर चंद्र शर्मा (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), हरपाल सिंह (थानाध्यक्ष चोरगलिया), विमल कुमार मिश्रा (थानाध्यक्ष काठगोदाम), सुशील जोशी (प्रभारी थाना बनभूलपुरा), मनोज नयाल (थानाध्यक्ष तल्लीताल), दिनेश जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी) सहित अन्य पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *