श्रद्धांजलि: उत्तराखंड की अपूर्णीय क्षति है जुयाल जी का जाना।

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के जाने माने पत्रकार दिनेश जुयाल के असामयिक निधन को पत्रकारिता समाज व उत्तराखंड की बड़ी क्षति बताया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि प्रमुख अखबारों के संपादकीय दायित्वों से मुक्त होने के बाद जुयाल जी उत्तराखंड की दुर्दशा को लेकर बहुत चिंतित व सक्रिय थे। जुयाल जी के निधन से उत्तराखंड ने उत्तराखंडी जन सरोकारों से ओत- प्रोत एक सरल, प्रबुद्ध मार्गदर्शक को खो दिया है।

यहां जारी शोक संदेश में उपपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अनेक अवसरों पर जुयाल जी व उनके परिवार का सानिध्य का लाभ मिला है। उत्तराखंड में पंचेश्वर जैसे बड़े बांधों, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने व प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों की लूट और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की शक्तियों के बिखराव को लेकर उनकी चिंताएं जग जाहिर थी। उपपा अध्यक्ष ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड ने एक सक्रिय मार्गदर्शक खो दिया है, जिसकी क्षति पूर्ति होना संभव नहीं है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *