राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोली से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी के लिए जिला स्तरीय खेल के लिए दो बच्चों का हुआ चयन।
भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोली से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी 2024 प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर बालक वर्ग 9 से 10 आयु वर्ग में त्रिलोक चंद्र पुत्र नन्द राम व बालिका वर्ग में 8 से 9 आयु वर्ग में कुमारी खुशी पुत्री प्रमोद कुमार जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार और सहायक अध्यापिका अल्का चौहान ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और साथ ही जिला स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय में बच्चों को अभ्यास भी कराया जा रहा हैं।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








