आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल के दो बच्चों का मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन।
भिकियासैंण। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल के दो बच्चों अनुज सिंह रावत व आदित्य रावत का चयन मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में हुआ है। इस पर अभिभावकों ने अपार खुशी व्यक्त की और विद्यालय के प्रत्येक क्षेत्र में किया जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानाध्यापक नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विगत वर्षों में भी 6 बच्चों का चयन भी इस छात्रवृत्ति हेतु हुआ है तथा नियमित अभ्यास ही इस प्रकार की प्रतियोगिता में बच्चों को आगे रखता है। सुनील मनराल, चंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीमा देवी, हेमा देवी, मीनाक्षी, विजयपाल, पूजा, कमला देवी आदि ने खुशी व्यक्त की है। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने समस्त स्टाफ व बच्चों को बधाई दी है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











