विकासखंड भिकियासैंण सभागार में दो दिवसीय जलवायु परिवर्तन स्मार्ट ऐग्रिकल्चरल प्रशिक्षण हुआ शुरु।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) विकासखण्ड भिकियासैंण के सभागार में दो दिवसीय जलवायु परिवर्तन स्मार्ट एग्रीकल्चर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम ग्रामीण उद्यम वेग बृद्धि परियोजना द्वारा किया गया, जिसका शुभारंभ सहायक खंड विकास अधिकारी सुधीर सिंह नेगी द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण 40 प्रगतिशील किसानों को दिया जा रहा है, जो नई दिशा आजीविका स्वायत्त सहकारिता विनायक व महाकालेश्वर आजीविका स्वायत सहकारिता बासोट के प्रशिक्षण में किसानों को जलवायु परिवर्तन एवं उत्तराखंड के परिपेक्ष में कृषि बागवानी संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम दिवस में परियोजना के विषय विशेषज्ञों द्वारा जलवायु परिवर्तन व इसका कृषि पर प्रभाव, उन्नत वैज्ञानिक पद्धतियों, फसल प्रजातियों, समेकित नाशी जीव प्रबंधन, जल प्रबंधन, फसल प्रबंधन आदि विषयो की जानकारी दी गयी। कृषकों ने अपने क्षेत्र में होने वाली बीमारियों, खरपतवार, कीटो, भंडारण, कवक जनित रोगों आदि के प्रश्न उठाये गए, जिनका जवाब विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। साथ ही मल्चिंग लाईनसोइग आदि विषयों पर भी जानकारी दी गयी।

इस मौके पर सहायक प्रबंधक सुनील जोशी, गोपाल दत्त चबड़ाल, बृजेश गहतोड़ी, दीपक शर्मा मयंक दौड़ियाल, विकास चंद्र, प्रदीप तिवारी, कमल नारायण जोशी, रीना सतपोला, मीना देवी, कल्पना शर्मा, बसंती देवी, टीका सिंह, कल्पना शर्मा, खीम सिंह कुवारबी, आनंद बल्लभ, नीतू बिष्ट, हेमा असनोड़ा, ध्यान सिंह, नन्दी देवी, गोपाल रौतेला, भगवती पाण्डे, ममता बिष्ट, फ़क़ीर सिंह, शान्ति देवी आदि किसान उपस्थित रहे।



